मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news bullet riding youths created havoc in the middle of the road beat up pickup driver waved weapons three arrested with illegal pistol

Chandauli News: बीच सड़क बुलेट सवार युवकों का उत्पात, पिकअप चालक से मारपीट, लहराया असलहा, अवैध तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार.

"क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चहनिया चौराहे पर दो बुलेट पर सवार तीन युवकों द्वारा पिकअप चालक के साथ मारपीट और शस्त्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।"

chandauli

1:12 PM, Jul 10, 2026

Share:

Chandauli News: बीच सड़क बुलेट सवार युवकों का उत्पात, पिकअप चालक से मारपीट, लहराया असलहा, अवैध तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार.
logo

असलहा छीपाता मनबढ़ युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन बुलेट सवार युवकों के उत्पात से अफरा-तफरी मच गई। सकलडीहा की ओर से आई एक पिकअप के रुकते ही युवकों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

Img

बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति से भी हाथापाई की गई। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने चौराहे पर अवैध शस्त्र लहराकर दहशत फैला दी, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद चहनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रताप यादव और खंडवारी ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रशासन से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बाजार में भय का माहौल है और यदि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो कारोबार प्रभावित होगा।

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि चहनिया चौराहे पर दो बुलेट पर सवार तीन युवकों द्वारा पिकअप चालक के साथ मारपीट और शस्त्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। थाना बलुआ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने यह भी बताया कि गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों के मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच और कार्रवाई पहले से प्रचलित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.