ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news case against eight including naib tehsildar accountant and law officer in land fraud

Chandauli News: जमीन फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार, लेखपाल-कानूनगो समेत आठ पर मुकदमा.

“पथरा गांव में जमीन के कथित फर्जीवाड़े और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर के मामले में मुगलसराय पुलिस ने नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो समेत आठ नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।”

chandauli

11:48 PM, Oct 4, 2026

Share:

Chandauli News: जमीन फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार, लेखपाल-कानूनगो समेत आठ पर मुकदमा.
logo

कोतवाली मुगलसराय जनपद चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, वीडियो नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव में जमीन के कथित फर्जीवाड़े और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर के मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पांच-छह अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पथरा निवासी गया प्रसाद उर्फ अंगनू यादव की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में अरविंद कुमार सिंह, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, मीना देवी, रामाश्रय यादव, सुभाष यादव, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल सियाराम और कानूनगो जगदंबा सिंह नामजद हैं। मामला आराजी संख्या 136/1, 136/5 और 136/2 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आराजी संख्या 136/1 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज रही है। इसके बावजूद वर्ष 2009 में गलत तथ्यों और चौहद्दी का उल्लेख करते हुए कथित तौर पर विक्रय विलेख तैयार कराए गए। आरोप है कि पहले मीना देवी और बाद में उर्मिला देवी के नाम जमीन का बैनामा कराया गया। शिकायतकर्ता ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन पर दावा मजबूत करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मुकदमे के अनुसार, 30 जून 2022 को नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो समेत अन्य लोग विवादित जमीन की पैमाइश और सीमांकन के लिए पहुंचे थे। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। बाद में अभिलेखों और पुराने बैनामों के अवलोकन में कथित अनियमितताओं की जानकारी होने की बात शिकायतकर्ता ने कही। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक जुलाई 2022 को थाने में शिकायत करने जाते समय अरविंद कुमार सिंह, रामाश्रय यादव, सुभाष यादव और पांच-छह अज्ञात लोगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट की। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 323, 504, 506, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 166 और 167 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.