ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news death anniversary of leader mulayam singh yadav celebrated in sp office leaders paid tribute

Chandauli News : सपा कार्यालय में मनाई गई नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

“डीडीयू नगर के मानस नगर स्थित सपा कार्यालय में पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया।”

chandauli

4:51 PM, Oct 11, 2026

Share:

Chandauli News : सपा कार्यालय में मनाई गई नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.
logo

देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व सपा सांसद रामकिसुन व अन्य सपा नेता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के मानस नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के संस्थापक संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वहीं, पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि उन्होंने राजनीति को गांव, गरीब और किसान के मुद्दों से जोड़कर सभी वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाई। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमनाथ तिवारी, तेजबली यादव, सुरेश यादव, सभासद पारस यादव, संतोष कुमार, मुलायम सिंह यादव, रामसेवक यादव, राजकुमार कन्नौजिया, संजय कुमार, इंजमाम, श्यामलाल बिंद, डॉ. उदय, नंदन अशोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.