Chandauli News: डीडीयू गया रेल खंड पर डीआरएम ने किया नाइट फुटप्लेट निरीक्षण.
"डीआरएम शनिवार देर शाम डीडीयू स्टेशन से डाउन 13010 दून एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर गया स्टेशन तक पहुंचे। इसके बाद गया से 12313 सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर वापस डीडीयू स्टेशन तक निरीक्षण किया गया"
chandauli
8:44 PM, Dec 21, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू डीडीयू नगर.
चंदौली। कोहरे के दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार की रात डीडीयू–गया रेल खंड पर नाइट फुटप्लेट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग ट्रेनों के इंजन में सवार होकर डीडीयू से गया और गया से वापस डीडीयू तक यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीआरएम शनिवार देर शाम डीडीयू स्टेशन से डाउन 13010 दून एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर गया स्टेशन तक पहुंचे। इसके बाद गया से 12313 सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर वापस डीडीयू स्टेशन तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोहरे की स्थिति में रेल परिचालन, सुरक्षा नियमों के पालन, लोको पायलटों की सतर्कता, सिग्नलिंग व्यवस्था, गति प्रतिबंधों का अनुपालन, रात में ट्रैक पेट्रोलिंग, स्टेशन स्टाफ की सजगता तथा संरक्षा संकेतों की दृश्यता का गहन परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
लोको पायलटों द्वारा सिग्नल पहलुओं की स्पष्ट घोषणा, गति संकेतों का पालन तथा आपातकालीन ब्रेकिंग के प्रति तत्परता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सभी स्टेशनों पर ऑल राइट सिग्नल का आदान-प्रदान भी सुनिश्चित किया गया। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआरएम ने लोको पायलटों व रेलकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कोहरे में भी पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



