Chandauli News: डंपर ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारा टक्कर, केबिन में फंसे चालक को बचाने के लिए चलाया गया और रेस्क्यू अभियान.
"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पचफेड़वा के पास हाइवे पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे घायल ट्रक चालक को निकालकर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है"
chandauli
2:12 PM, Oct 22, 2025
Share:


डंपर ट्रक में फंसा चालक बिल्लू यादव क्या है
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 पर एक सड़क भीषण दुर्घटना में एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस और NHAI की टीम ने घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद क्रेन के जरिए चालक को बाहर निकाला। चालक को गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप पहले से खड़ी एक ट्रक में डंपर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक को छटपटाता देखकर तत्काल इसकी सूचना अलीनगर पुलिस और एनएचएआई को दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और इस बीच एनएचएआई की टीम भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चालक को बचाने के लिए पुलिस और NHAI की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद क्रेन के माध्यम से डंफर ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। एनएचएआई ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल ट्रक चालक को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। डंफर ट्रक चालक की पहचान बिल्लू यादव, निवासी मोतीहारी, बिहार के रूप में हुई है।
अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पचफेड़वा के पास हाइवे पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे घायल ट्रक चालक को निकालकर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।



