मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news elderly man dies due to car collision judge s sticker was on the car

Chandauli News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कार पर लगा था जज का स्टिकर.

"बलुआ पुलिस ने कार चालक छोटेलाल प्रजापति, कार में सवार जमनियां गाजीपुर निवासी कृष्णा उपाध्याय तथा वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

chandauli

1:57 PM, Jan 13, 2026

Share:

Chandauli News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कार पर लगा था जज का स्टिकर.
logo

दुर्घटना करने वाली कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से शिवमूरत यादव की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार गुरेरा निवासी शिवमूरत यादव की चहनियां–चंदौली हाइवे किनारे चिप्स, कुरकुरे आदि की छोटी गुमटी थी। मंगलवार को वह सड़क पार कर रहे थे, तभी चहनियां की ओर से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर कार के शीशे पर जा गिरे, जिससे कार का बोनट और शीशा टूट गया।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने कार चालक छोटेलाल प्रजापति, कार में सवार जमनियां गाजीपुर निवासी कृष्णा उपाध्याय तथा वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। भाई मूरत, पुत्र अखिलेश, आलोक, सुनील तथा पुत्री विद्या और मीना सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.