ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news electric current landed in tullu pump young man died after getting electrocuted chaos among family members

Chandauli News: टुल्लू पंप में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

"ग्रामीणों ने बताया गया कि गुलाब सिंह यादव की तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें अभय सबसे छोटा था। पुत्र की मौत से पिता बेसुध हैं, जबकि मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है"

chandauli

8:02 PM, Oct 8, 2025

Share:

Chandauli News: टुल्लू पंप में उतरा करंट, चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम.
logo

युवक के घर मौत की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब टुल्लू पंप में करंट उतर जाने से एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।

Img

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालपुर गांव निवासी आर्मी रिटायर्ड गुलाब सिंह यादव का छोटा पुत्र अभय कुमार (18) घर के बाहर लगे टुल्लू पंप से पानी भर रहा था। टुल्लू से पानी न उठने पर उसने हाथ से हैंडपंप चलाकर पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से अभय बुरी तरह झुलस गया और जोरदार झटका लगने से जमीन पर गिर पड़ा। घटना देखकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े और आनन-फानन में उसे चकिया स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Img

अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि गुलाब सिंह यादव की तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें अभय सबसे छोटा था। पुत्र की मौत से पिता बेसुध हैं, जबकि मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.