Chandauli News: पारिवारिक कलह तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि फांसी से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी"
chandauli
8:17 PM, Oct 22, 2025
Share:


थाना सकलडीहा, चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में एक युवक ने बीते मंगलवार को पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बरईपुर गांव निवासी काशीनाथ का 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार मंगलवार को सुबह-सुबह फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर के कमरे से किसी प्रकार की गतिविधि न मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य गए, तब वह फांसी पर लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएससी सकलडीहा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। भोपौली चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि फांसी से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन



