Chandauli News : विधायक सुशील सिंह के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर, 130 मरीजों का उपचार और 41 लोगों ने किया रक्तदान.
“सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का जन्मदिन रविवार को धानापुर ब्लॉक परिसर में जनसेवा के रूप में मनाया गया। इस दौरान बीएचयू के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम में 41 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 130 मरीजों का उपचार किया गया।”
chandauli
2:03 AM, Oct 19, 2026
Share:


जन्मदिन का अवसर पर सैयद राजा विधायक सुशील सिंह का मोमेंटो देकर अभिवादन करते धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान कुल 130 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 41 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया।
विधायक के जन्मदिन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के जरिए लोगों को जरूरतमंदों की सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, कमलाकांत मिश्र, गोपाल बिंद, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, आशुतोष सिंह मिंटू, विमल सिंह और विकास मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




