Chandauli News: ट्रैक्टर-कार की जबरदस्त भिड़ंत, दो युवक जिला अस्पताल रेफर.
"बलुआ पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है"
chandauli
7:17 PM, Jan 11, 2026
Share:


ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर स्थित हाइवे पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान 24 वर्षीय मुलायम यादव और इबरार हुसैन के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी जनपद के अजगरा निवासी इबरार हुसैन अपने साथी मुलायम यादव के साथ ओरवा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगरनाथपुर के पास चंदौली–चहनियां हाइवे पर ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।



