Chandauli News: आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेती का खुलासा, चार वाचरों पर मुकदमा दर्ज.
"नौगढ़ वन रेंज के रेंजर संजय श्रीवास्ताव ने कहा कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि को वर्ष 2026–27 के लिए विभागीय प्लांटेशन कार्य हेतु चिन्हित कर लिया है। आगामी दो दिनों के भीतर बोना-नाली, गड्ढा खुदाई तथा सुरक्षा खाई निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। संबंधित वाचरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।"
chandauli
3:02 PM, Jan 11, 2026
Share:


रेंजर नौगढ़ अमित श्रीवास्तव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़,(चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ वन रेंज में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से गेहूं और सरसों की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में लापरवाही बरतने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए सुरक्षा प्रहरी (वाचर) के रूप में तैनात चार कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित वाचरों की गतिविधियों की गहन जांच कराई गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा था, जो वन अधिनियम और विभागीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इसके बाद दोषी पाए गए कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
नौगढ़ वन रेंज के रेंजर संजय श्रीवास्ताव ने कहा कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि को वर्ष 2026–27 के लिए विभागीय प्लांटेशन कार्य हेतु चिन्हित कर लिया है। आगामी दो दिनों के भीतर बोना-नाली, गड्ढा खुदाई तथा सुरक्षा खाई निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र को पुनः वन स्वरूप में विकसित किया जा सके। इसके साथ ही संबंधित वाचरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया तो विभागीय नियमों के तहत उन्हें सेवा से बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। आरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन



