ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news illegal warehouse of firecrackers was being run under the cover of a bakery shop one arrested with 103 kg firecrackers

Chandauli News: बेकरी की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का अवैध गोदाम, 103 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार.

“चहनियां चौराहे के पास बेकरी की दुकान से बलुआ पुलिस ने 103 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान के बगल के कमरे में रखे नौ गत्तों से पटाखे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।”

chandauli

6:12 PM, Nov 4, 2026

Share:

Chandauli News: बेकरी की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का अवैध गोदाम, 103 किलो पटाखों के साथ एक गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां चौराहे के पास बेकरी की दुकान की आड़ में चल रहे पटाखों के अवैध गोदाम का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रिद्धी बेकर्स की दुकान के बगल स्थित कमरे से नौ गत्तों में रखे 103 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। इस दौरान खंडवारी चहनियां निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर से दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

Img

पुलिस के मुताबिक, कमरे में रखे गत्तों में चकरी, फुलझड़ी, अनार, पाइप बम, बुलेट बम, सुतली बम और अन्य प्रकार के पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर इनका कुल वजन 103 किलोग्राम पाया गया। पुलिस का कहना है कि घनी आबादी के बीच बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था।

विज्ञापन

Img

इस मामले में गिरफ्तार राहुल सिंह के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस टीम ने की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.