मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news major action by police on cow slaughter three cattle recovered two arrested

Chandauli News: गोतस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार.

"यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष चन्दन राय के नेतृत्व में की गई।पुलिस ने बताया कि गोतस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

chandauli

9:10 PM, Feb 23, 2026

Share:

Chandauli News: गोतस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार.
logo

इलिया पुलिस कि गिरफ्त में गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। इलिया थाना पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन गोवंशीय पशु बरामद किए और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पहली कार्रवाई कस्बा इलिया मोड़ जाने वाली सड़क के टर्निंग प्वाइंट ग्राम डेहरी कला के पास की गई।

पुलिस टीम ने टाटा गोल्ड वाहन संख्या यूपी65 एचटी 9370 से दो गोवंशीय पशु बरामद किए। मौके से मुन्ना कुमार गुप्ता (24 वर्ष), निवासी ग्राम चांद, थाना चांद, जिला कैमूर भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 4940 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस संबंध में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई करवंदिया कब्रिस्तान, कस्बा इलिया के पास की गई। पुलिस ने वाहन संख्या यूपी67 एटी 5015 से एक गोवंशीय पशु बरामद करते हुए वसीम इद्रिशी (22 वर्ष), निवासी हटवा थाना इलिया को गिरफ्तार किया। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष चन्दन राय के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ल, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गोतस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.