ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news manoj singh w gave the target of 100 vote lead to the workers

Chandauli News: मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं को दिया 100 वोट की लीड का लक्ष्य.

“चंदौली के धानापुर में सपा की बूथ और सेक्टर स्तरीय बैठक में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की। उन्होंने धानापुर को तहसील और नगर पंचायत बनाने सहित क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।”

chandauli

10:13 PM, Sep 28, 2026

Share:

Chandauli News: मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं को दिया 100 वोट की लीड का लक्ष्य.
logo

सपा कार्यक्रताओं को सम्बोधित करते मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर स्थित कार्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धानापुर और रायपुर सेक्टर के कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर 100 वोट की बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर काम करने की बात कही। बैठक के दौरान उन्होंने धानापुर को तहसील और नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के मुद्दे को भी उठाया। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इस संबंध में करीब एक दशक पहले किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि सपा 2027 में सत्ता में लौटने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बिजली, सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के वादे के अनुरूप काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने, बंद स्कूलों को खोलने और विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने लोहिया समग्र ग्राम योजना के माध्यम से गांवों के विकास की बात भी कही।

विज्ञापन

मनोज सिंह डब्लू ने किसानों, बिजली और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है और बिजली व्यवस्था को लेकर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता रामजन्म यादव ने की, जबकि संचालन आतिफ खान ने किया। इस दौरान हरदेव कुशवाहा, लालमणि पाल, महगू राम, ऊदल बिंद, शहनवाज खान, गुरुप्रकाश यादव, कादिर खान, उमा निषाद, घुरहू खरवार, केसव निषाद, बबलू सिंह, सुरेश यादव, जानकी यादव, सीताराम प्रजापति और बृजेश गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.