Chandauli News: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर बनीं मीनू गुप्ता, शिक्षकों और छात्राओं ने किया सम्मान.
“सकलडीहा कस्बे की मीनू गुप्ता का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयन हुआ है। सफलता पर मंगलवार को शिक्षकों और छात्राओं ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।”
chandauli
8:26 PM, Oct 6, 2026
Share:


सकलडीहा कस्बे में मीनू गुप्ता को सम्मानित करते शिक्षक और छात्राएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कस्बे के समाजसेवी प्रेमशंकर गुप्ता की बेटी मीनू गुप्ता का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से परिवार के साथ शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज और आंबेडकर स्कूल भोजापुर की छात्राओं व शिक्षकों ने मीनू को सम्मानित किया।
मीनू गुप्ता ने प्राथमिक शिक्षा आदर्श बाल शिक्षा निकेतन से पूरी की। इसके बाद आंबेडकर स्कूल भोजापुर से हाईस्कूल और सकलडीहा इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की। उन्होंने सकलडीहा पीजी कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयन की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को शिक्षकों और छात्राओं ने मीनू को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी। शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों से भी मीनू की सफलता से प्रेरणा लेने की अपील की।
विज्ञापन
मीनू गुप्ता ने कहा कि नियमित कक्षाओं में पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें सफलता मिली। इस मौके पर अंगद पांडेय, आयुष पांडेय, अविनाश पांडेय, अनुराधा, काजल, प्रीति, उपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


