Chandauli News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, झाड़ियों में घंटों पड़ा रहा घायल.
"नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है"
chandauli
2:31 PM, Jan 7, 2026
Share:


मृतक मोहन यादव की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चिकनी निवासी मोहन यादव (पुत्र स्व. छैबर यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहन यादव किसी निजी कार्य से सोनभद्र जनपद के मधुपुर गए हुए थे। देर शाम करीब सात बजे घर लौटते समय डुमरिया मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। रात का समय होने और दुर्घटना स्थल झाड़ियों में होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर घायल पर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
करीब चार घंटे बाद, रात लगभग 11 बजे पुलिस गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर झाड़ियों में पड़े घायल व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल घायल को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



