Chandauli News:थ्रेसर पलटने से घायल नाबालिग की ट्रामा सेंटर में मौत, गांव में मातम.
"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि “इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
chandauli
11:55 AM, Nov 27, 2025
Share:


मृतक राकेश की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के इसरगोढवा गांव में थ्रेसर पलटने की घटना में घायल 15 वर्षीय राकेश की वाराणसी ट्रामा सेंटर में बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार, राकेश मंगलवार को धान की कटाई के दौरान हादसे का शिकार हो गया था। बताया जाता है कि सुंडेहरा गांव निवासी एक ट्रैक्टर चालक उसे बहला-फुसलाकर धान की मड़ाई कराने के लिए ले गया था। काम के दौरान ट्रैक्टर में लगी थ्रेसर मशीन अचानक पलट गई, जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे तत्काल चकिया के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं। मृतक के पिता मनोज ने स्थानीय थाने में ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की है। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि “इस संबंध में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”



