ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mla sushil singh announced in the conference of prajapati samaj the foundation stone of the statues of martyr ram aadhar and purushottam will be laid before the elections

Chandauli News: प्रजापति समाज के सम्मेलन में विधायक सुशील सिंह का ऐलान, चुनाव से पहले शहीद रामआधार और पुरुषोत्तम की प्रतिमाओं का होगा शिलान्यास.

“धानापुर के माया मंगलम में आयोजित प्रजापति समाज के सम्मेलन में सामाजिक एकजुटता और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा हुई। इस दौरान धानापुर थाना कांड में शहीद हुए रामआधार प्रजापति और पुरुषोत्तम प्रजापति की प्रतिमाएं स्थापित कराने तथा उनके गांवों में प्रवेश द्वार बनवाने की मांग उठाई गई।”

chandauli

12:14 PM, Nov 2, 2026

Share:

Chandauli News: प्रजापति समाज के सम्मेलन में विधायक सुशील सिंह का ऐलान, चुनाव से पहले शहीद रामआधार और पुरुषोत्तम की प्रतिमाओं का होगा शिलान्यास.
logo

प्रजापति समाज के सम्मेलन में ऐलान करते हैं विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर कस्बा स्थित माया मंगलम में रविवार शाम प्रजापति समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने महाराजा दक्ष प्रजापति एवं डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

Img

सम्मेलन के दौरान समाज के लोगों ने धानापुर थाना कांड में शहीद हुए गुरेहू निवासी पुरुषोत्तम प्रजापति और इनायतपुर निवासी रामआधार प्रजापति की स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित करने की मांग उठाई। लोगों ने दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित कराने के साथ ही उनके गांवों में सम्मान स्वरूप प्रवेश द्वार बनवाने की मांग विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक सुशील सिंह ने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले रामआधार प्रजापति और पुरुषोत्तम प्रजापति की प्रतिमाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Img

समाज के लोगों ने कहा कि दोनों शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति को स्थायी रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीष प्रजापति ने की, जबकि संचालन अंबिका प्रजापति ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, गोपाल बिंद, माया देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, नीलम देवी, सियाराम प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, खुशहाल प्रजापति, मंगला प्रजापति, गणेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति और राधेश्याम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.