Chandauli News : एयर शो और त्योहारों को लेकर 21 से 25 अक्टूबर तक नो-एंट्री प्लान लागू, भारी वाहनों के रूट तय.
“वाराणसी में एयर शो और त्योहारों के मद्देनजर चंदौली में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक नो-एंट्री प्लान लागू किया गया है। कोयला मंडी, रामनगर, कटेसर, लंका मैदान और पड़ाव मार्ग पर ट्रक व भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।”
chandauli
9:14 PM, Oct 20, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। आगामी त्योहारों और वाराणसी में 22, 24 व 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को देखते हुए जनपद में 21 से 25 अक्टूबर तक विशेष नो-एंट्री प्लान लागू किया गया है। इसके तहत कोयला मंडी से पड़ाव होते हुए रामनगर की ओर और लंका मैदान से कटेसर होते हुए कोयला मंडी की तरफ ट्रक व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन दोनों मार्गों पर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक नो-एंट्री में छूट रहेगी, जबकि दिन में प्रतिबंध सख्ती से लागू रहेगा।
इसके अलावा लंका मैदान से चकिया तिराहा होते हुए पड़ाव (मुगलसराय) की ओर भी मालवाहक और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और एयर शो के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
जनपद के ट्रक व्यापारियों और चालकों से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही कोयला मंडी क्षेत्र में मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर ट्रक या भारी वाहन खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।



