Chandauli News : ठेका बंद होने के बाद महंगे दाम पर बेचते समय 5 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार.
“मुगलसराय में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 64 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तेजस बुलंद ब्रांड की देशी शराब के 25 पाउच बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठेका बंद होने के बाद शराब को अधिक कीमत पर बेचता था।”
chandauli
9:44 PM, Oct 31, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय में शराब की दुकान बंद होने के बाद अवैध रूप से देशी शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान गल्ला मंडी स्थित देशी शराब ठेके से करीब 100 मीटर आगे एक गली में घेराबंदी कर 64 वर्षीय सुरेश कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया। वह मस्तलाज गली, वेस्टर्न बाजार का निवासी है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद बोरी से तेजस बुलंद ब्रांड की देशी शराब के 25 पाउच बरामद हुए।
बरामद प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल पांच लीटर देशी शराब पुलिस ने कब्जे में ली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब का ठेका बंद होने के बाद पहले से खरीदकर रखी गई शराब को अधिक कीमत पर बेचता था। इससे मिलने वाली रकम से वह अपना खर्च चलाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश, प्रेमचंद और कांस्टेबल बंटी सिंह शामिल रहे। पुलिस अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है।



