Chandauli News: वनों के अवैध कटान को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर प्रधान पति ने सहयोगियों संग किया हमला, सरकारी वाहन में तोड़फोड़.
" चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि वन विभाग की वहां में तोड़फोड़ तथा मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर प्रधान पति सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है"
chandauli
7:50 PM, Oct 4, 2025
Share:


वन विभाग की टीम को घेरे हमलावर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया वन प्रभाग के सपही जंगल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वनों से पेड़ों की कटाई को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि लालपुर गांव के पास अवैध रूप से पेड़ की कटाई कर बोटा तैयार किया जा रहा था।
वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला हमलावर
रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर गांव के प्रधान पति प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। हमले में वनरक्षक मोहम्मद आजाद सहित चार वनकर्मी घायल हो गए, जिनमें आजाद के गर्दन पर चोट आई है।
क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन
विज्ञापन
हमलावरों ने वन विभाग की सरकारी कैंपर वाहन में तोड़फोड़ कर चाबी भी छीन ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को किसी तरह काबू में किया। वनरक्षक मोहम्मद आजाद की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
क्षतिग्रस्त सरकारी वाहन
बताया जा रहा है कि प्रधान पति प्रदीप उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से ही वन अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि वन विभाग की वहां में तोड़फोड़ तथा मारपीट के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर प्रधान पति सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



