ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news questions raised on the expenditure of composite grant in upper primary school instructions for investigation

Chandauli News : उच्च प्राथमिक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के खर्च पर उठे सवाल, जांच के निर्देश.

“चंदौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे हैं। एक शिक्षक ने प्रधानाध्यापक पर दो वर्षों से धनराशि के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।”

chandauli

5:50 PM, Oct 27, 2026

Share:

Chandauli News : उच्च प्राथमिक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के खर्च पर उठे सवाल, जांच के निर्देश.
logo

उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया चंदौली.

चंदौली। सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और रखरखाव के लिए मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट के खर्च को लेकर उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिपुर सवालों के घेरे में है। विद्यालय के एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर प्रधानाध्यापक पर लगातार दो वर्षों से ग्रांट की धनराशि के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विद्यालय की बदहाल स्थिति को देखते हुए ग्रांट के खर्च की जांच कराने की मांग उठ रही है।

Img

शिक्षक के मुताबिक, विद्यालय की दीवारों पर काई जमी हुई है और लंबे समय से रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। विद्यालय की मौजूदा स्थिति देखकर रखरखाव के लिए मिलने वाली धनराशि के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि दो वर्षों से ग्रांट मिलने के बावजूद विद्यालय की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विद्यालय को आवंटित कंपोजिट ग्रांट की धनराशि किन कार्यों पर खर्च की गई। 

विज्ञापन

Img

वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए उपलब्ध अभिलेखों, खर्च के विवरण और विद्यालय की मौजूदा स्थिति का मिलान कर जांच करना जरूरी है। हालांकि, धनराशि के दुरुपयोग का आरोप अभी जांच के दायरे में है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.