ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rangoli and lamp decoration competition in gyan pravah international school children staged ramayana

Chandauli News: ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता, बच्चों ने रामायण का किया मंचन.

“सैयदराजा के धारूपुर स्थित ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कलात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण की आकर्षक प्रस्तुति भी दी।”

chandauli

11:29 AM, Nov 8, 2026

Share:

Chandauli News: ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता, बच्चों ने रामायण का किया मंचन.
logo

रामायण के पात्र बने बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा के धारूपुर (मरुई) स्थित ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने फूलों, रंगों और आकर्षक आकृतियों से रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। वहीं, दीपक सजावट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों और डिजाइनों से दीपकों को सजाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण मंचन रहा।

Img

रामायण प्रस्तुति में युवान पांडेय ने श्रीराम, अनन्या तिवारी और यश्वी वर्मा ने माता सीता, ज्ञानेश पांडेय ने लक्ष्मण, कृष्ण यादव ने भरत, वेदांत गुप्ता ने शत्रुघ्न और शौर्य पांडेय ने हनुमान की भूमिका निभाई। बाल कलाकारों ने संवाद और वेशभूषा के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर चेयरमैन कौशलपति त्रिपाठी ने बाल कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या कुमकुम तिवारी ने आरती की, जबकि डायरेक्टर राकेश त्रिपाठी ने तिलक लगाकर बच्चों का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Img

चेयरमैन कौशलपति त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। डायरेक्टर राकेश त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच देना भी है। प्रधानाचार्या कुमकुम तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रियंका पांडेय, अपरमिता पांडेय, अंकिता पांडेय, रंजू, स्नेहा, एकता श्रीवास्तव, पूजा, सुषमा, भानु, विकास, अमोद तिवारी, सुनील, अनिल, कौसर, मसूद, लल्लन, रंजीत, रोहित और जयकिशन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.