ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 13 crore will be spent on three railway playgrounds in ddu nagar a 50 bed hostel will be built

Chandauli News : डीडीयू नगर के तीन रेलवे खेल मैदानों पर खर्च होंगे 13 करोड़, बनेगा 50 बेड का हॉस्टल.

"“चंदौली के डीडीयू नगर में रेलवे के तीन खेल मैदानों की सूरत बदलने की तैयारी है। करीब 13 करोड़ रुपये से आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित होंगी। इंडियन इंस्टीट्यूट मैदान में 50 बेड का खिलाड़ी हॉस्टल बनेगा, जबकि लोको मैदान को फुटबाल स्टेडियम के रूप में तैयार किया जाएगा। जिले के खिलाड़ियों को भी अभ्यास का मौका देने पर विचार हो रहा है।”

chandauli

5:16 PM, Oct 11, 2026

Share:

Chandauli News : डीडीयू नगर के तीन रेलवे खेल मैदानों पर खर्च होंगे 13 करोड़, बनेगा 50 बेड का हॉस्टल.
logo

डीडीयू नगर के रेलवे खेल मैदानों को आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर में रेलवे के तीन प्रमुख खेल मैदानों को आधुनिक खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट, लोको और बाकले खेल मैदानों के कायाकल्प पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की पहल पर प्रस्ताव स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Img

इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित मैदान में 50 बेड का खिलाड़ी हॉस्टल बनाया जाएगा। यहां क्रिकेट, फुटबाल, कुश्ती, बैडमिंटन, वॉलीबाल और बास्केटबाल सहित कई खेलों की सुविधाएं विकसित होंगी। एथलेटिक्स ट्रैक, प्रैक्टिस नेट्स, इंडोर गेम्स, फ्लड लाइट और दर्शक दीर्घा भी प्रस्तावित हैं। लोको कॉलोनी के मैदान में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ, बाउंड्री, दर्शक दीर्घा, चेंजिंग रूम और फ्लड लाइट की सुविधा विकसित की जाएगी। वहीं, यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाकले मैदान में फ्लड लाइट लगाने के साथ गेट सहित अन्य सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी।

विज्ञापन

Img

रेलवे इन मैदानों में निर्धारित शुल्क पर सदस्यता लेकर जिले के खिलाड़ियों को कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास का अवसर देने पर विचार कर रहा है। सहायक मंडल क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अभिषेक के अनुसार, आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का मौका मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.