Chandauli News: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चालक फरार.
“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक मोनू पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। चालक घायल होने के बावजूद मौके से फरार हो गया।”
chandauli
12:01 AM, Nov 27, 2026
Share:


मृतक की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में गुरुवार देर शाम पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय मोनू पाल की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पपौरा शिवपुर निवासी मोनू पाल पपौरा बाजार स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते थे। गुरुवार शाम वह किसी काम से स्कूटी लेकर बाजार गए थे। इसी दौरान रांग साइड से आ रही पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पिकअप भी सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायल मोनू को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक भी घायल हुआ, लेकिन मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। मोनू के पिता पिटहल पाल भेड़ पालन का काम करते हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


