Chandauli News: स्कार्पियो-टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत, एक गंभीर घायल.
"मृतक बिनोद गोड़ टेम्पो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार स्कार्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।"
chandauli
11:15 PM, Jul 12, 2026
Share:


क्षतिग्रस्त ऑटो मृतक चालक की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सुरतापुर गांव के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में टेम्पो चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नादी छावनी निवासी बिनोद गोड़ (38) शनिवार रात टेम्पो से धानापुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही राजेश कन्नौजिया (50) भी सवार थे। चहनियां-धानापुर मार्ग पर सुरतापुर गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें फंस गए।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों घायलों को बाहर निकालकर चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां बिनोद गोड़ ने दम तोड़ दिया। घायल राजेश कन्नौजिया का उपचार जारी है।
विज्ञापन
मृतक बिनोद गोड़ टेम्पो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, माता-पिता और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार स्कार्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
