मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation when dead body was found on the hill deceased s mobile phone recovered police busy in identification

Chandauli News: पहाड़ी पर शव मिलने से सनसनी, मृतक का मोबाइल बरामद, पहचान में जुटी पुलिस.

"पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता है तो तत्काल सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान सुनिश्चित करना फिलहाल प्राथमिकता है।"

chandauli

6:03 PM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News: पहाड़ी पर शव मिलने से सनसनी, मृतक का मोबाइल बरामद, पहचान में जुटी पुलिस.
logo

कोतवाली चकिया, चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया,(चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचफेडियां गांव स्थित दमड़ी पहाड़ी पर शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह पहाड़ी की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस और शिकारगंज चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

शिकारगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा के अनुसार मोबाइल बंद अवस्था में मिला है, जिसे चार्ज कर उसके डेटा की जांच की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल से मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है, ताकि शव की शिनाख्त सुनिश्चित की जा सके। 

आवश्यकता पड़ने पर फोरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का परिजन लापता है तो तत्काल सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पहचान सुनिश्चित करना फिलहाल प्राथमिकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.