Chandauli News: मुगलसराय में एसपी का पैदल मार्च, यातायात और अतिक्रमण पर सख्ती के निर्देश.
"एसपी आकाश पटेल ने बाजारों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से बाहर कब्जा पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:10 PM, Apr 6, 2026
Share:


अतिक्रमणकारीयों को चेतावनी देते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान एसपी ने मातहत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बाजारों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से बाहर कब्जा पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



