Chandauli News: 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दादा-चाचा-चाची पर लगाया हत्या का आरोप.
"बबूरी थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:48 PM, Jul 9, 2026
Share:


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, चंदौली.
चंदौली। बबुरी कस्बे में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के माता-पिता ने दादा, चाचा और चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान जान्हवी पटवा पुत्री गौतम पटवा के रूप में हुई है, जो बबुरी स्थित बागेश्वरी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम वह घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे छत की कड़ी से लटकी मिली। पिता गौतम पटवा ने बताया कि कमरे में पहुंचने पर बेटी को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद माता-पिता गौतम और संजू ने दादा फेक्कन पटवा, चाचा रवि पटवा तथा चाची श्रद्धा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कस्बे में शोक के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं भी बनी हुई हैं।
