ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teams of gahani and kashi vidyapeeth won the title in inter college football competition

Chandauli News : अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गहनी और काशी विद्यापीठ की टीमों ने जीता खिताब.

“चंदौली के धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान, गहनी की टीम विजेता बनी। वहीं, महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने खिताब अपने नाम किया।”

chandauli

2:23 AM, Oct 19, 2026

Share:

Chandauli News : अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गहनी और काशी विद्यापीठ की टीमों ने जीता खिताब.
logo

विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में सरस्वती उच्च शिक्षा संस्थान, गहनी, वाराणसी की टीम ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम विजेता रही, जबकि मेजबान शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धानापुर की टीम उपविजेता बनी।

Img

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी के प्रोफेसर रजनीश चंद्र त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सफीर अहमद, मुरली मनोहर जायसवाल और आनंद यादव मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की पर्यवेक्षक मीरा यादव, चयनकर्ता प्रोफेसर रणधीर सिंह, कुमारी बिना और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. नौशाद ने किया, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.