Chandauli News: बाजार में किशोर पर हमला, बचाने पहुंचे लोगों से भी मारपीट.
"तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।"
chandauli
5:32 PM, Feb 22, 2026
Share:


बलुआ थाने में बैठा घायल अभिनंदन यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा बाजार में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब घर का सामान खरीदने गए 17 वर्षीय किशोर पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे लोगों को भी आरोपितों ने दौड़ाकर पीटा और उनकी बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं।
उतड़ी गांव निवासी अभिनन्दन यादव, पुत्र उदय नारायण, बाजार में खरीदारी के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। किशोर का कहना है कि हमलावरों ने फोन कर अन्य लोगों को भी बुला लिया, जिससे उनकी संख्या बढ़ गई और स्थिति और बिगड़ गई।सूचना मिलने पर परिजन और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें भी मारपीट कर भगा दिया गया। इस दौरान तीन बाइकों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घायल किशोर किसी तरह बलुआ थाने पहुंचा और तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
