ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tempo full of tourists overturned in a pit while trying to escape from scorpio nine injured

Chandauli News: स्कॉर्पियो से बचने में गड्ढे में पलटा पर्यटकों से भरा टेंपो, नौ घायल.

“नौगढ़ क्षेत्र में औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने जा रहे पर्यटकों से भरा टेंपो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हुए, जिनमें छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।”

chandauli

3:23 PM, Aug 16, 2026

Share:

Chandauli News: स्कॉर्पियो से बचने में गड्ढे में पलटा पर्यटकों से भरा टेंपो, नौ घायल.
logo

सड़क किनारे पलटा भार वाहन ऑटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ जलप्रपात घूमने आए पर्यटकों से भरा टेंपो शनिवार को नौगढ़ बांध मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रामनगर से दोस्तों का समूह टेंपो में सवार होकर नौगढ़ बांध और औरवाटांड़ घूमने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के गुजरने पर उससे बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

Img

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। यहां डॉ. चंद्र और स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने घायलों का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद शिवकुमार, अनीश और आशुतोष को हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि संतोष, संजय, विकास, जितेंद्र, नरसिंह और आशीष की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

Img

उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मौके पर काफी देर तक राहत कार्य चलाया। गहरे गड्ढे में पलटे टेंपो को बाहर निकालने के लिए लोगों ने कई बार प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद टेंपो को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। दुर्घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। हादसे में सभी घायलों के उपचार के बाद पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.