Chandauli News : महिला ने मारपीट और पीठ में चाकू मारने का लगाया आरोप, थाने में सुनवाई न होने पर सीओ से लगाई गुहार.
"चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने मारपीट और पीठ में चाकू मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद थाने पर शिकायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीओ कार्यालय पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने, मेडिकल कराने और कार्रवाई की मांग की।”
chandauli
9:18 PM, Oct 16, 2026
Share:


सीओ कार्यालय पहुंची महिला
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : - पुनवासी यादव सकलडीहा , चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के महड़ौरी मड़ौरिया गांव निवासी जहीदुनिशा ने मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक, पीडीडीयू नगर से शिकायत की है। 16 अक्टूबर को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसकी पीठ में चाकू मार दिया गया। महिला के मुताबिक, शोर मचाने पर उसके परिजन बचाव के लिए पहुंचे।
जहीदुनिशा ने आरोप लगाया कि वह घटना की शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने सीओ कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दी और मुकदमा दर्ज कराने, मेडिकल परीक्षण कराने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। बातचीत के दौरान महिला ने नौशाद और मेराज पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि सीओ ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिया है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि और मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं है।


