Chandauli News:दो काली मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और चांदी का सामान चोरी.
“बलुआ थाना क्षेत्र के खंडवारी और हिनौता गांव में काली माता मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया। खंडवारी में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई, जबकि हिनौता में सोने की नथिया चोरी हुई। घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।”
chandauli
2:19 PM, Oct 2, 2026
Share:


खंडवारी स्थित काली माता मंदिर में जांच करती बलुआ पुलिस और हिनौता में मंदिर के पास मौजूद ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव सभा और हिनौता में बीती रात चोरों ने काली माता मंदिरों को निशाना बनाया। दोनों मंदिरों से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों को हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
खंडवारी गांव सभा में टीले पर स्थित काली माता मंदिर का चैनल और दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मां की चांदी की चरण पादुका, सोने की नथ, सोने की आंख, सोने की बाली, चांदी का गिलास, कटोरी और डिब्बे में रखी कुछ नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। अंकुर सिंह, विकास यादव, विवेक सिंह, निखिल सिंह, रोहित सिंह, राजेश सिंह, विंध्यवासिनी सिंह और आशु यादव समेत ग्रामीणों ने जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं हिनौता स्थित काली माता मंदिर से चोर सोने की नथिया चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी संकट यादव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे चोर मंदिर का ताला तोड़ रहे थे। बगल में सो रहे एक व्यक्ति ने फोन कर इसकी जानकारी दी। जब तक लोग मंदिर पहुंचे, चोर नथिया लेकर बाइक से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।


