ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news three smugglers arrested with 60 kg of ganja tried to crush the police team with a car

Chandauli News: 60 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को कार से कुचलने का किया प्रयास.

“चंदौली में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक अर्टिगा कार से 60 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम की गाड़ियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की।”

chandauli

10:16 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: 60 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम को कार से कुचलने का किया प्रयास.
logo

अलीनगर पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए तस्कर बरामद गांजा और कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसओजी, सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 60 किलो अवैध गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति अर्टिगा कार बरामद हुई है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, हमीदपुर पटनवा के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाबतपुर के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ियों में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया।

Img

पुलिस ने कार की डिक्की में स्टेपनी के नीचे छिपाकर रखे गए 60 पैकेटों में कुल 60 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक सिंह निवासी बहोरपुर, दोस्तपुर, सुल्तानपुर, अवधेश निवासी सिरसिया, दुबौलिया और नौशाद निवासी संग्रामपुर, छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और इसे सुल्तानपुर तथा आसपास के जनपदों में छोटे-छोटे पैकेटों में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक, इस तस्करी के जरिए गांजे को ऊंचे दामों पर खपाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सुल्तानपुर के करौंदीकलां थाने में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में अलीनगर थाना प्रभारी गगनराज सिंह, एसओजी प्रभारी रामजनम यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा सहित अलीनगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से संबंधित अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.