ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news troubled by domestic dispute the newly married woman committed suicide by hanging herself

Chandauli News: गृह कलह से परेशान नवविवाहिता ने दी जान, फंदे से झूलकर आत्महत्या.

"सैयदराजा पुलिस ने स्पष्ट किया कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही चलेगा"

chandauli

9:12 PM, Dec 10, 2025

Share:

Chandauli News: गृह कलह से परेशान नवविवाहिता ने दी जान, फंदे से झूलकर आत्महत्या.
logo

थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय नवविवाहिता शबीना ने कथित रूप से गृह कलह से परेशान होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शबीना की शादी तीन वर्ष पूर्व बिहार के रोहतास जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मूरी गांव निवासी परिवार की लड़की शबीना की शादी दुधारी गांव के जावेद सलमानी (28) से हुई थी। ग्रामीणों की मानें तो विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी और मारपीट की घटनाएँ होती रहती थीं। बताया जा रहा है कि लगातार तनाव से तंग आकर युवती ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा मायके पक्ष के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है, जिनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही चलेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.