ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news waiting for compensation after the death of the labourer tehsildar assured the family of all possible help

Chandauli News:मजदूर की मौत के बाद मुआवजे का इंतजार, तहसीलदार ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा.

“चंदौली के भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में पांच दिन बाद भी परिजनों को घोषित मुआवजे का इंतजार है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को हरसंभव सहयोग और शेष मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।”

chandauli

9:02 PM, Oct 28, 2026

Share:

Chandauli News:मजदूर की मौत के बाद मुआवजे का इंतजार, तहसीलदार ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर में निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल से गिरकर मजदूर अशोक राजभर की मौत के मामले में मुआवजे को लेकर परिजनों की नाराजगी बनी हुई है। घटना के पांच दिन बाद भी घोषित मुआवजे की पूरी व्यवस्था नहीं होने से परिवार परेशान है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

भोजापुर निवासी रामजीत राजभर के 34 वर्षीय पुत्र अशोक राजभर की बीते शुक्रवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम के दौरान सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मजदूर की मौत के बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समर्थकों व ग्रामीणों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। काफी देर बाद कार्यदायी संस्था की ओर से परिजनों को दो लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके साथ ही बीमा सहित कुल 21 लाख रुपये की सहायता और भूमि आवंटन की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन

हालांकि, पांच दिन बीतने के बाद भी शेष मुआवजे की व्यवस्था नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। मंगलवार को तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह ने परिवार को ढांढस बंधाया और शीघ्र ही अन्य मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल पूजा सिंह, विनय सिंह, रिंकू राजभर, जयनारायण राजभर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.