ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news woman dies due to collapse of earthen mound another woman critical accident during digging on the banks of ganga

Chandauli News : मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, दूसरी महिला गंभीर, गंगा किनारे खुदाई के दौरान हादसा.

“चंदौली के बलुआ स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला ढहने से दो महिलाएं दब गईं। हादसे में 54 वर्षीय तेतरा देवी की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।”

chandauli

5:44 PM, Oct 27, 2026

Share:

Chandauli News : मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, दूसरी महिला गंभीर, गंगा किनारे खुदाई के दौरान हादसा.
logo

तेतरा देवी कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को घर के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक टीला ढह गया। इसकी चपेट में आने से 54 वर्षीय तेतरा देवी और 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी मिट्टी में दब गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी को बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Img

जानकारी के अनुसार, तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय भोनू निषाद घर की साफ-सफाई के लिए गंगा किनारे जमीन से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गई। जिला चिकित्सालय में जांच के बाद चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लक्ष्मीना देवी के एक पैर की हड्डी टूट गई है और कमर में भी गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन

Img

हादसे के बाद बस्ती में चीख-पुकार मच गई। तेतरा देवी के तीन बेटे नीरज, धीरज और रवि तथा बेटी सोनी निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घायल लक्ष्मीना देवी के पति भोनू निषाद की आठ महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं। घटना की सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.