Chandauli News: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.
“मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि परिजनों और भीम आर्मी ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।”
chandauli
3:59 PM, Jul 28, 2026
Share:


मृतक काजू कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अमरजीत कुमार, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता क्षेत्र में स्थित गहिला बाबा रोड पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जहां पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच कर रही है, वहीं परिजनों और भीम आर्मी ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक की पहचान सोनभद्र जनपद के नागनार हरैया गांव निवासी काजू (20 वर्ष) पुत्र कमला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने मामा के घर तेंदुआ आया था। सोमवार शाम करीब सात बजे मामा के बेटे को घर छोड़ने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे गहिला बाबा रोड पर सामने से दूध लेकर जा रहे एक साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि काजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रात में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
