ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man s hobby of making noise and keeping a gun for bullying proved costly he went to jail

Chandauli News: भौकाल बनाने और दबंगाई के लिए तमंचा रखने का शौक युवक को पड़ा भारी, गया जेल.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णकांत उर्फ पुच्चू चक गुरेरा का रहने वाला है। वह बिहार के मुंगेर से खरीदा गया है। बेचने वाले का नाम नहीं बता पाया। यह तमंचा लोगों में भय पैदा करने और अपना रुतबा कायम करने के लिए रखा जाता है"

chandauli

6:14 PM, Oct 14, 2025

Share:

Chandauli News: भौकाल बनाने और दबंगाई के लिए तमंचा रखने का शौक युवक को पड़ा भारी, गया जेल.
logo

बलुआ पुलिस क़ी गिरफ्त में आरोपी बरामद तमंचा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव से सोमवार की शाम बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया। 
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में सोमवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में रईया गांव के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान स्कार्पियो से आ रहा अभियुक्त भागने की फिराक में था। पुलिस को शक होने पर उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान उसके पास से नाजायज 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस थाने लाकर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही कर मंगलवार को जेल भेज दिया। 
इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णकांत उर्फ पुच्चू चक गुरेरा का रहने वाला है। वह बिहार के मुंगेर से खरीदा गया है। बेचने वाले का नाम नहीं बता पाया। यह तमंचा लोगों में भय पैदा करने और अपना रुतबा कायम करने के लिए रखा जाता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, मोहरगंज चौकी इंचार्ज सुभाष कुमार गौतम, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, अनुज कुमार वर्मा, और अल्ताफ अहमद शामिल रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.