ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news young man s leg amputated after being hit by a train

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का पैर.

"बिहार के आरा निवासी विकास वाराणसी कैंट स्टेशन से मुंबई लोकमनतिलक फेस्टिवल स्पेशल से सफर कर रहा था। लाइन क्लियर नही होने की वजह से ट्रेन व्यासनगर स्टेशन पर रुका हुआ था। विकास ट्रैन से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। उसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही पंजाब मेल की चपेट में आने से विकास का दाहिना पैर कट गया"

chandauli

5:39 PM, Oct 29, 2025

Share:

 Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का पैर.
logo

घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे आरपीएफ जवान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। वाराणसी डीडीयू नगर रेल मार्ग पर व्यासनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक का पैर कट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ व पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक की पहचान आरा निवासी विकास के रूप में हुआ। 

बिहार के आरा निवासी विकास वाराणसी कैंट स्टेशन से मुंबई लोकमनतिलक फेस्टिवल स्पेशल से सफर कर रहा था। लाइन क्लियर नही होने की वजह से ट्रेन व्यासनगर स्टेशन पर रुका हुआ था। विकास ट्रैन से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। उसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही पंजाब मेल की चपेट में आने से विकास का दाहिना पैर कट गया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने एंबुलेंस की माध्यम से घायल विकास को तत्काल जिला चिकित्सालय भेज दिया।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरपीएफ व्यासनगर व पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.