मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 3 accused arrested caught illegally transporting ballast through vehicle

Sonbhadra News: 3 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन से गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़े गए.

हाथीनाला पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने एक वाहन से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

sonbhadra

9:34 PM, Feb 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: 3 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन से गिट्टी का अवैध परिवहन करते पकड़े गए.
logo

कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

हाथीनाला पुलिस ने अवैध खनन/परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने एक वाहन से अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने 23 फरवरी 2026 को थाना हाथीनाला तिराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP64 CT 9697 को रोका। जांच में वाहन में अवैध गिट्टी पाई गई। इस संबंध में थाना हाथीनाला में मु0अ0सं0 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2), उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 की धारा 3(1)/58/72(6), खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4/21 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें चालक रमाशंकर पनिका, खलासी नंदलाल गोंड, मुंशी धर्मेंद्र कुमार सिंह, दूबे जी (अज्ञात), वाहन मालिक रमेश यादव और M/S सुनील कुमार सिंह क्रशर प्लांट के संचालक (अज्ञात) शामिल हैं। दर्ज मुकदमे के क्रम में, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रमाशंकर पनिका (पुत्र बलजीत, निवासी पिण्ड़ारी, तहसील दुद्धी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र) जो वाहन का चालक था; नंदलाल गोंड (पुत्र भोला सिंह, निवासी पिण्ड़ारी, तहसील दुद्धी, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र) जो खलासी था और धर्मेंद्र कुमार सिंह (पुत्र स्व0 सियाराम सिंह, निवासी धनसिरिया, पोस्ट राजगढ़, थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर) जो मुंशी था, शामिल हैं। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी ओबरा जनपद सोनभद्र अमित कुमार, खनन निरीक्षक जनपद सोनभद्र अतुल दुबे और थाना हाथीनाला की पुलिस टीम शामिल थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.