ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a major accident was averted at chhath ghat in dala two youths saved a seven year old innocent boy who was drowning in deep water

Sonbhadra News: डाला के छठ घाट पर बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में डूब रहे सात वर्षीय मासूम को दो युवकों ने बचाया.

नगर पंचायत डाला बाजार स्थित कुरदहवा नाला छठ घाट पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। छठ पूजा के लिए परिजनों के साथ पहुंचे करीब 7 वर्षीय शिवम कुमार खेलते समय अचानक गहरे पानी में गिर गया। बच्चे को डूबता देख नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई विनय सिंह गोंड और वार्ड नंबर दो के सभासद अवनीश देव उर्फ डब्लू पांडे ने पानी में छलांग लगा दी। दोनों युवकों ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

sonbhadra

10:55 PM, Nov 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: डाला के छठ घाट पर बड़ा हादसा टला, गहरे पानी में डूब रहे सात वर्षीय मासूम को दो युवकों ने बचाया.
logo

डाला के कुरदहवा नाला छठ घाट पर दो युवकों ने गहरे पानी में डूबते मासूम की जान बचाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

नगर पंचायत डाला बाजार के कुरदहवा नाला स्थित छठ घाट पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छठ पूजा के लिए परिजनों के साथ पहुंचे करीब सात वर्षीय मासूम बालक अचानक गहरे पानी में गिर गया। बच्चे को पानी में डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई और वार्ड नंबर दो के सभासद ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कुरदहवा नाला छठ घाट पर छठ व्रती महिलाएं खरना एवं छोटी छठ के क्रम में बेदी पूजा करने पहुंची थीं। इस कारण घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान नई बस्ती डाला निवासी नारायण का करीब सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार भी अपने परिजनों के साथ घाट पर आया था। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते शिवम अचानक घाट के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मासूम को पानी में डूबता देख कुछ पल के लिए घाट पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच छठ घाट पर व्यवस्था संभाल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष के छोटे भाई विनय सिंह गोंड और वार्ड नंबर दो के सभासद अवनीश देव उर्फ डब्लू पांडे की नजर बच्चे पर पड़ी। दोनों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल पानी में छलांग लगा दी। दोनों युवकों ने तत्परता दिखाते हुए गहरे पानी में डूब रहे शिवम को बाहर निकालने का प्रयास किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चे के सुरक्षित बाहर आने पर परिजनों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बालक सुरक्षित है। इस घटना में विनय सिंह गोंड और सभासद अवनीश देव उर्फ डब्लू पांडे की सूझबूझ, साहस और तत्परता ने एक परिवार को बड़ी अनहोनी से बचा लिया। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के इस साहसिक कार्य की सराहना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.