Sonbhadra News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिया तोड़ 15 फीट गहरी खाई में गिरा, मजदूर की मौत, चालक समेत दो घायल.
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 18 वर्षीय मजदूर बाबूलाल दर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक सोना बच्चा और रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए।
sonbhadra
9:06 PM, Nov 19, 2026
Share:


दुद्धी के डुमरडीहा गांव में हादसे के बाद ग्रामीणों ने खाई में गिरी क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार करीब 18 वर्षीय मजदूर बाबूलाल दर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सोना बच्चा और रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला लोहे का फार्मा और कंप्रेसर मशीन लदी थी। वाहन दुद्धी से बीजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान डुमरडीहा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया। ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर पुलिया को तोड़ते हुए ट्रॉली समेत गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार मजदूर बाबूलाल दर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सोना बच्चा और रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। इसके बाद मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


