Sonbhadra News: गांजा तस्करी के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार.
सोनभद्र की शाहगंज पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी शनी कुमार जायसवाल को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर वर्ष 2014 से उड़ीसा से गांजा मंगाकर रॉबर्ट्सगंज, मिर्जापुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की बात बताई।
sonbhadra
7:04 PM, Nov 14, 2026
Share:


10 हजार के इनामी गांजा तस्कर को वाराणसी से गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने भेजा न्यायालय।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को शाहगंज पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शनी कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय वंशीधर जायसवाल निवासी खुतहान, अहरौरा, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित सुंदरपुर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 13 नवंबर 2026 को शाम करीब पांच बजे वाराणसी में बीएलडब्ल्यू के सामने महमूरगंज से चितईपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27ए/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने भाई सुरेंद्र जायसवाल के साथ मिलकर लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल होने की बात बताई। आरोपी के मुताबिक, वर्ष 2014 में उसका भाई रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला मंदिर के पास सरकारी भांग की दुकान पर पेटी ठेकेदार के रूप में काम करता था। इसी दौरान दुकान की आड़ में कथित तौर पर उड़ीसा से गांजा मंगाकर उसकी बिक्री की जाती थी। पुलिस के अनुसार, बाद में दोनों मिर्जापुर और आसपास के जिलों में सुनसान तथा पहले से तय स्थानों पर गांजे की बड़ी खेप पहुंचाकर सप्लाई करते थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रनवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


