ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegation of making minors work in the work of ji ram ji yojana department engaged in investigation

Sonbhadra News: जी राम जी योजना के कार्य में नाबालिगों से मजदूरी कराने का आरोप, जांच में जुटा विभाग.

बभनी विकास खंड के रंदह गांव में जी राम जी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में करीब आधा दर्जन नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। मनरेगा के एपीओ पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

sonbhadra

2:50 PM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: जी राम जी योजना के कार्य में नाबालिगों से मजदूरी कराने का आरोप, जांच में जुटा विभाग.
logo

रंदह गांव में जी राम जी योजना के कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने के आरोप के बाद जांच शुरू।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी विकास खंड के रंदह गांव में जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब आधा दर्जन नाबालिग बच्चों से एक सप्ताह से अधिक समय से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बच्चों के अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जिन बच्चों के हाथों में किताब, कॉपी और कलम होनी चाहिए, वे फावड़ा और फरसा लेकर निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। आरोप है कि बच्चों से नियमित रूप से मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है, जबकि उनकी उम्र पढ़ाई करने की है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बच्चों को मजदूरी से मुक्त कर उनकी शिक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। सरकारी योजना के तहत कराए जा रहे कार्य में यदि नाबालिग बच्चों से नियमानुसार प्रतिबंधित श्रम कराया जा रहा है, तो यह गंभीर मामला हो सकता है। इस संबंध में मनरेगा के एपीओ पंकज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.