ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegations of irregularities in road repair in babhni villagers demand investigation from dm

Sonbhadra News: बभनी में सड़क मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग.

बभनी ब्लॉक के चपकी ग्राम में कन्हैया डाड़ से सेंन्दूर मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की मरम्मत में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि धूल-मिट्टी की समुचित सफाई किए बिना हॉट मिक्स बिछाया जा रहा है और सड़क की चौड़ाई भी कम की गई है। जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा ने जांच की मांग की, वहीं अवर अभियंता राजेश शर्मा ने सड़क की जांच कराकर मानकों के अनुरूप कार्य कराने की बात कही।

sonbhadra

4:18 PM, Oct 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में सड़क मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग.
logo

बभनी के चपकी में कन्हैया डाड़ से सेंन्दूर मोड़ तक सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता के आरोपों के बीच बिछाई जा रही गिट्टी की परत।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के चपकी ग्राम स्थित कन्हैया डाड़ से सेंन्दूर मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य में ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की मरम्मत में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जमी धूल-मिट्टी की समुचित सफाई किए बिना ही हॉट मिक्स बिछाया जा रहा है। सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर रोलर चलाने के बाद पेंटिंग की जा रही है। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और सड़क के जल्द खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की सफाई के लिए कम्प्रेसर मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सड़क की सतह पर धूल-मिट्टी मौजूद रहने के बावजूद मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि साइट के गोदाम में इमल्शन के दर्जनों ड्रम रखे हुए हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत में इसके उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क की चौड़ाई कम किए जाने का आरोप भी लगाया है। सड़क के किनारे पहले से लगी ईंटों और मरम्मत के बाद बनी सड़क के बीच अंतर दिखाई देने की बात कही जा रही है। इस संबंध में मरम्मत कार्य देख रहे आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि इमल्शन का प्रयोग नई सड़क के निर्माण में किया जाता है। सड़क की सफाई मजदूरों से झाड़ू लगवाकर कराई जा रही है। ग्रामीण रितेश, रामबदन, पवन कुमार, सुरेश, प्रेमलाल, संदीप, मनोज और सतेश सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा ने भी मरम्मत कार्य की जांच की मांग करते हुए साइट इंचार्ज की लापरवाही को कार्य में अनियमितता का कारण बताया। वहीं, निर्माण खंड के अवर अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी और मरम्मत कार्य मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.