ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news animal health camp organized in baghaila village free medicines given to cattle owners and information about better animal husbandry

Sonbhadra News: बघैला गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन, पशुपालकों को निःशुल्क दवा और बेहतर पशुपालन की दी गई जानकारी.

बघैला गांव में सरदार पटेल जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रवि प्रकाश चौबे ने गौ पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया। पशुपालकों को निःशुल्क दवाएं वितरित करने के साथ पशुओं के स्वास्थ्य और रखरखाव की जानकारी दी गई।

sonbhadra

6:08 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: बघैला गांव में पशु आरोग्य शिविर का आयोजन, पशुपालकों को निःशुल्क दवा और बेहतर पशुपालन की दी गई जानकारी.
logo

बघैला गांव में पशु आरोग्य शिविर का शुभारंभ, गौपूजन के साथ पशुपालकों को मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बघैला गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक रवि प्रकाश चौबे ने गौ पूजन और फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पशुपालकों ने सहभागिता की।

देशी नस्ल की गाय पालकर बनें आत्मनिर्भर: रवि प्रकाश चौबे-:

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा दस से बीस हजार रुपये की नौकरी के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे स्थानों पर भटक रहे हैं। ऐसे में अच्छी देशी नस्ल की गायों का पालन करके लोग अपने गांव और परिवार के बीच रहकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार का बेहतर माध्यम भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि गौपालन और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर पर्यावरण प्रदूषण तथा कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास किए जा सकते हैं।

पशु चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य और रखरखाव की जानकारी-:

शिविर में आधा दर्जन से अधिक पशु चिकित्सकों की मौजूदगी रही। डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बृजेश यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. अनुभव सिंह ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, बीमारियों से बचाव, उपचार, खानपान और उचित रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे पशुपालकों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुओं की नियमित देखभाल करने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। बड़ी संख्या में पशुपालकों ने लिया हिस्सा आयोजन के दौरान पशुपालकों में उत्साह देखने को मिला। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और पशुपालकों को सरकारी एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर राजेश मौर्य, रजनीकांत चौबे, राजनारायण पाल, मंगल गुप्ता, रामजी बिंद, बृजेश पाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.