Sonbhadra News: प्राथमिक विद्यालय बघमड़वां में बदहाली, एक साल से खराब समरसेबल पंप, गंदे शौचालय से बच्चे परेशान.
बभनी ब्लॉक की चपकी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बघमड़वां में एक साल से समरसेबल पंप खराब होने से पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की टंकी सूखी है, नल टूटे हैं और शौचालय में गंदगी के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ रुपेश कुमार मंडल ने मामले की जानकारी लेकर जांच कराने की बात कही है।
sonbhadra
2:09 PM, Oct 28, 2026
Share:


प्राथमिक विद्यालय बघमड़वां में बदहाल शौचालय और पेयजल संकट की तस्वीरें, बुनियादी सुविधाओं के अभाव से बच्चों की परेशानी उजागर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के चपकी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बघमड़वां में पिछले एक वर्ष से समरसेबल पंप खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की टंकी सूखी पड़ी है और नल भी टूटे हुए हैं। वहीं, शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। बुधवार को विद्यालय में शिक्षक के देर तक नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए। विद्यालय परिसर में अव्यवस्थाएं फैली हुई थीं। पानी की टंकी खाली थी और नलों से पानी नहीं आ रहा था। शौचालय में गंदगी जमा होने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय का समरसेबल पंप करीब एक वर्ष से खराब है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण शौचालय की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। इससे विद्यालय में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने समय से शिक्षकों के विद्यालय नहीं पहुंचने और बच्चों की देखरेख में लापरवाही को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीण गजरूप सिंह, नक्षत्र सिंह, हीरा सिंह, दुबे गोंड, अजय गोंड, सोनेलाल, राजेश गोंड, भगवान सिंह, सुमरु गोंड, गुलाब सिंह और प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्यालय की व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने समरसेबल पंप की शीघ्र मरम्मत, पेयजल आपूर्ति बहाल करने, शौचालय की साफ-सफाई कराने और शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई है। इस बाबत जब खण्ड विकास अधिकारी रुपेश कुमार मण्डल से बात करने पर बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।



