ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news big action by police on black drug trade house built due to illegal earnings frozen big blow to accused woman

Sonbhadra News: नशे के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध कमाई से खड़ा मकान फ्रीज, आरोपी महिला को बड़ा झटका.

डाला चढ़ाई क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ थाना चोपन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सुनीता देवी उर्फ बुचीया के मकान संख्या-40, वार्ड नंबर-4 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत फ्रीज कर दिया। मुकदमा संख्या 319/26 के तहत संपत्ति की खरीद-बिक्री और उपयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है, ताकि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

sonbhadra

6:14 PM, Nov 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: नशे के काले कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध कमाई से खड़ा मकान फ्रीज, आरोपी महिला को बड़ा झटका.
logo

चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी से अर्जित 87 लाख रुपये की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत कुर्क किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोपी सुधीर उर्फ छोटे द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर बनवाए गए करीब 87 लाख रुपये मूल्य के मकान को फ्रीज और कुर्क करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर की गई। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुधीर उर्फ छोटे और उसकी पत्नी सुनीता देवी उर्फ बुचिया निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि हेरोइन तस्करी से अर्जित धनराशि से पत्नी के नाम पर मकान का निर्माण कराया गया था। उन्होंने बताया कि संबंधित मकान संख्या 40026 की कीमत 87 लाख 4 हजार 283 रुपये 59 पैसे आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर संपत्ति को फ्रीज किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मकान कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा मौजूद रहे। पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराई गई। सीओ सिटी ने बताया कि संबंधित एनडीपीएस मुकदमे में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हेरोइन तस्करी का आरोपी सुधीर उर्फ छोटे भी वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों की अवैध कमाई और उससे बनाई गई संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.